दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com चंडीगढ़
सोनीपत जिला स्तरीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता का आयोजन 23 अप्रैल 2023 को प्रताप स्कूल खरखौदा में होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाण-पत्र व आधारकार्ड की कॉपी व दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आएँ। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन हरियाणा राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता जो कि 29 अप्रैल से 01 मई 2023 को पानीपत में आयोजित होगी के लिए सोनीपत जिले की टीम में चयन होगा। यह जानकारी सोनीपत वुशु संघ के सचिव विनोद गुलिया ने दी।
Leave a Reply