दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
पंचकूला, 15 अप्रैल, 2023: जनप्रिय सामाजिक संस्था – श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन की भंडारा वैन ने पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया में साधनहीन एवं जरूरतमंद लोगों की सहायतार्थ भोजन का वितरण किया। संस्था की ओर से हर सप्ताहांत एक भंडारा लगाया जाता है। इस क्रम में आज 55वां भंडारा श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन के संचालक एवं जाने-माने समाजसेवी श्री अमिताभ रूंगटा की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
श्री रूंगटा ने कुछ समाजसेवियों और अपने परिजनों के साथ लोगों को भोजन वितरित किया। उनके साथ सेवा कार्य में अनुपमा रूंगटा, चैतन्य रूंगटा, प्रगति रूंगटा, दीपाली रूंगटा, सुखपाल सिंह, निधि, आदि ने भी भाग लिया। संस्था की ओर से गायों और मानव कल्याण के लिए समय-समय पर अनेक धर्मार्थ कार्य किए जाते हैं। भंडारे का आयोजन इनमें से एक महत्वपूर्ण पहल है।