बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने समानता और समाज सुधार के लिए किया कार्य : डा. नीना सतपाल राठी।

Spread the love

दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। चंडीग

: बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि
अर्पित कर उनहेें नमन करते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं नगर
पार्षद एडवोकेट डा. नीना सतपाल राठी व अन्य।


बहादुरगढ़। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर
की जयंती पर झज्जर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं नगर पार्षद एडवोकेट
डा. नीना सतपाल राठी के दिल्ली-रोहतक रोड कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ।
इसमें सबसे पहले बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण
व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ में उनके
दिखाये मार्ग पर चलने का संदेश भी दिया।
        डा. नीना सतपाल राठी ने बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने समानता और
समाज सुधार के लिए कार्य किया। उन्होंने बचपन से लेकर जवानी तक खूब
संघर्ष किया। बाबा साहेब सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के
निर्माणकर्ता थे। समाज के सभी वर्गों खासतौर पर अधिकारहीन वर्ग के लिए
लगातार कार्य करते रहे। उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और उन्होंने
उनका पूरा हक दिलाने का कार्य किया। सामाजिक कार्य व लोगों के उत्थान के
प्रति उनके इस योगदान व देश के समग्र विकास के लिए किए गए कार्यों के
चलते ही उन्हें सम्मान के तौर पर याद किया जाता है। ऐसे में सही मायने
में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर युग दृष्टा थे। संविधान के
शिल्पकारों की रचना का ही परिणाम है कि जनतंत्र में जनता सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान की रचना करते
हुए देश को नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने लोगों से बाबा साहेब के
दिखलाए सद्मार्ग पर चलने का आह्वान भी किया। उन्होंने भारत की आजादी के
बाद देश के संविधान के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। बाबा साहेब
डा. भीमराव अम्बेडकर ने कमजोर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा
जीवन संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहेब के सिद्धांतों
पर चलकर देश व प्रदेश के उत्थान में लगी है। वहीं छोटूराम धर्मशाला के
पूर्व प्रधान मास्टर सज्जन सिंह दलाल, वेदप्रकाश ढुल, अभिप्राय राठी,
आश्चर्य राठी, दीपक, कैलाश, राहुल लडरावन, अंश राठी, दशरथ, अंकित, मोंटी
सौलधा ने भी बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को नमन किया। डा. सज्जन सिंह
दलाल, वेदप्रकाश ढुल, सतपाल राठी ने का कि बाबा साहेब डा. भीमराव
अम्बेडकर ने समाज के कमजोर, मजदूर वर्ग, महिलाओं को शिक्षा के जरिए सशक्त
बनाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर ने भारत की आजादी
की लड़ाई में ना सिर्फ एक अहम भूमिका निभाई बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के
लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मेदारी उठाई। देश से जाति प्रथा और समाज
में कुव्यवस्था को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी। उनका मानना था कि
सभी जाति के लोगों को एक जैसा अधिकार मिलना चाहिए ताकि आगे चलकर किसी भी
प्रकार भेदभाव ना हो।
–फोटो कैप्शन : बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि
अर्पित कर उनहेें नमन करते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं नगर
पार्षद एडवोकेट डा. नीना सतपाल राठी व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *