आई एम पोलिस ऑफिसर, ड्रग्स इन यूअर बैग… विदेशियो से डॉलर ठगने वाले 03 ईरानी दबोचे। धोखाधङी करके डॉलर ठगने के कुल 03 मामले भी सुलझे ।    किराए की गाड़ी में बैठ पैदल जाते विदेशियों को बनाते थे अपना शिकार                                                                                                            ईरानी मूल के तीनों ठग नागरिक 5 अप्रैल को दिल्ली से काबू किए                                                                                                                      दिल्ली में एक और गुरुग्राम में दो लूट की वारदात का किया खुलासा      ।                                                                                                                                                                         

0 minutes, 2 seconds Read
Spread the love

                                                                                                                                         

फतह सिंह उजाला   

  दक्ष दर्पण समाचार सेवा 

             

गुरुग्राम। बीती 15 जनवरी को पुलिस चौकी झाङसा, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना एक्सटेंशन -10 सैक्टर-32, गुरुग्राम के पास एक विदेशी व्यक्ति के साथ धोखाधङी होने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। इस मामले में एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने विस्तार से जानकारी दी।

एसीपी प्रीतपाल सिंह के मुताबिक इस घटना में यमन नागरिक ने बतलाया कि यह अपनी पत्नी के साथ भारत में ईलाज के लिए आया था और सैक्टर-39, गुरुग्राम में रुका हुआ था। 15 जनवरी को यह अपनी पत्नी के साथ मेदान्ता साईड रोङ से राजीव चौक की तरफ पैदल जा रहा था तो इसके पास एक कार आकर रुकी जिसमें 03 व्यक्ति बैठे थे, जिन्होनें अपने आप को पुलिस ऑफिसर बताते हुए कहा कि उन्हें इनके पास बैग में ड्रग्स होने की आशंका है और बैग चैक करने के बहाने से इसकी पत्नी का बैग लेकर चले गए। जिसमें इनके 4300 डॉलर, इसका व इसकी पत्नी का पास्पोर्ट/वीजा तथा कुछ हॉस्पिटल के डाक्यूमेन्ट थे। इस सम्बन्ध में धारा 379, 420, 34 भा.द.स. .के तहत थाना सदर, गुरुग्राम में अभियोग अंकित किया गया। 

उप-निरीक्षक जसवन्त सिंह, ईन्चार्ज पुलिस चौकी झाङसा, गुरुग्राम की इस मामले में ईरान मूल के 03 आरोपियों को दिनांक 05 अप्रैल को दिल्ली से गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान हौसिन मैराम्मद हुसैन पीर व अबडोल सला के रुप में हुई। आरोपियों को आगामी कार्यवाही के लिए माननीय अदालत   मे पेश करके 04 दिन के पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर लिया गया।

पुलिस हिरासत रिमाण्ड के दौरान आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ये करीब 5/6 महिने पहले भारत आए थे और इन्होनें दिल्ली में 01 तथा गुरुग्राम में 02 उपरोक्त प्रकार की कुल 03 वारदातों को अन्जाम देने का खुलाशा किया। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त व अन्य अभियोगों की वारदातों को अन्जाम देने के लिए ये किराए पर गाङी लेते थे और पैदल जाते विदेशी लोगों को रोककर व अपने आपको पुलिस अधिकारी बताकर पासपोर्ट/वीजा या ड्रग्स होने का अंदेशा इत्यादि बातें कहकर उनके बैग चैक करते और बैग में रखी विदेशी मुद्रा व नगदी मिलने पर उनका बैग लेकर भाग जाते। आरोपियों ने  04 फरवरी की रात को पुलिस चौकी झाङसा, गुरुग्राम के एरिया से गुरुद्वारा सर्विस रोड नजदीक कनर्सन-32 डैन्टल हॉस्पिटल गुरुद्वारा रोड सैक्टर-32, गुरुग्राम पर पैदल जा रहे ईराक मूल के 03 व्यक्तियों को पासपोर्ट/वीजा चैक करने के बहाने से रोककर व अपना परिचय पुलिस वाले के रुप में करवाते हुए उनसे 5 हजार डॉलर तथा पासपोर्ट/वीजा ले जाने की वारदात को अन्जाम देने का खुलाशा किया। इस सम्बन्ध में थाना सदर, गुरुग्राम में अभियोग संख्या 72 दिनांक 05.02.2023 धारा 379, 420, 34 भा.द.स. पहले से अंकित है। इसके अतिरिक्त इन्होंने थाना वसन्त कुंज, दिल्ली के एरिया से भी उपरोक्त प्रकार से 01 वारदात को अंजाम देने का खुलाशा किया, जिसके सम्बन्ध में थाना वसन्त कुंज, दिल्ली में अभियोग अंकित है। सभी तीनों आरोपी पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर है, जिनसे अन्य वारदातों, अन्य साथी आरोपियों व बरामदगी के लिए गहनतापूर्वक पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूछताछ में जो भी तथ्य समक्ष आएंगे, नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *