उभरते युवा गायक साहिब कश्यप ने गायन की दुनिया मे रखा कदम।पहले ही गाने “लेटस बिगिन” से छोड़ी अपनी छाप।

Spread the love

दक्ष दर्पण समाचार सेवा

चंडीगढ़:-गीत संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के उद्देश्य और अपनी मधुर आवाज से सभी को दीवाना बना देने की सोच से चण्डीगढ़ के एक उभरते युवा गायक साहिब कश्यप ने पर्दापण किया है। उनका पहला ही गीत “लेटस बिगिन” रिलीज हो गया है और गाने ने आते ही श्रोताओं खासकर युवाओं में अपनी छाप छोड़ दी है।

चंडीगढ़ के जन्मे पले साहिब कश्यप मात्र 23 साल के है और अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।

साहिब कश्यप के अनुसार उन्हें लिखने का बहुत शौक है और वो अब तक लगभग 100 गीत लिख चुके हैं। जोकि उनकी अपनी कलेक्शन है। ऐसे ही एक दिन गीत लिखते लिखते मन में ख्याल आया की क्यों न खुद ही गाय भी जाए। तो अपने पेरेंट्स, यार दोस्त और सहयोगियों से सलाह मशवरा करने के बाद उन्हें अपने पहले गाना गाया। चूंकि यह उनका पहला ही गाना था, म्यूजिक की दुनिया मे उनकी शुरुआत थी, तो इस गाने को उन्होंने नाम दिया “लेटस बिगिन”। गाने के बोल यहाँ उनके खुद के है तो म्यूजिक भी कुछ हद तक उनका ही कंपोज किया हुआ है। गाना स्पीड रिकार्ड्स कंपनी द्वारा पेश किया गया है। यह एक बीट सांग है और इसका वीडियो चंडीगढ़, रोपड़ और जालंधर में शूट हुआ है।

साहिब कश्यप ने बताया कि गाने का शौक उन्हें सिद्धू मुससेवाला के गाने सुनकर ज्यादा जगा। हालांकि वो गुरदास मान साहिब, सरदूल सिकंदर जी, और सूफी सम्राट पूरन चंद वडाली साहिब को अपना आदर्श मानते हैं। लेकिन वो बीट और रोमांटिक गाना गाने को ज्यादा प्रेफर करेंगे।

उन्होंने बताया कि नशे और हथियार कल्चर को बातों से ही खत्म नही किया जा सकता, बल्कि इसके लिए सभी को एकजुटता से आगे आना होगा। इसके लिए सभी को दृढ़ता से प्रण लेना होगा।

गाने को कर दिया गया है रिलीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *