कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मुकेश सैनी।

Spread the love

दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com

रायपुर रानी,(संतोष सैनी,6 मार्च 2023).

भाजपा नेता व पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मुकेश सैनी ने वीरवार को कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा एवं सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के कार्यों से प्रभावित होकर एवं भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आहात होकर कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा लिया है।कांग्रेस नेताओं ने पार्टी का गमछा और फूल मालाए पहनाकर मुकेश सैनी का पार्टी में स्वागत किया।कांग्रेस में प्रवेश करने के बाद मुकेश सैनी ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और क्षेत्रीय विधायक प्रदीप चौधरी,कांग्रेस नेता दीपांशु बुद्धिराजा के कार्यों को देखते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है।मालूम हो कि मुकेश सैनी भाजपा में रहते हुए लगातार लम्बे समय से ब्लॉक बरवाला के भाजपा युवामंडल के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।इस मौके पर बलदेव सैनी सरपंच,चमन शर्मा,राजेश कपूर,अनिल शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने मुकेश सैनी की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करके भाजपा पार्टी को अलविदा कह दिया है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मुकेश सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *